Darbhanga News: चूनाभट्ठी दुर्गा पूजा की 50वीं वर्षगांठ का सांसद ने किया उद्घाटन
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 30 Sep 2025 10:58 PM
Darbhanga News:सार्वजनिक दुर्गा पूजन के 50 वर्ष पूरे होने पर चूनाभट्ठी में मंगलवार को आयोजन का स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया.
Darbhanga News: दरभंगा. सार्वजनिक दुर्गा पूजन के 50 वर्ष पूरे होने पर चूनाभट्ठी में मंगलवार को आयोजन का स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया. सांसद गोपालजी ठाकुर ने इसका विधिवत उद्घाटन किया. मौके पर उन्होंने भगवती का पूजन कर आशीर्वाद मांगा. कहा कि सनातन संस्कृति में शक्ति की उपासना का अहम महत्व है. जब कभी इस धरती पर पाप और अहंकार में बढ़ोत्तरी होती है, तब किसी न किसी रूप में शक्ति का संचय होता है. आसुरी ताकतों का नाश होता है. माता दुर्गा आदि शक्ति हैं. लगातार 50 साल से एक जगह सामूहिक रूप से सफलता के साथ इस तरह का आयोजन होना सामाजिक एकता का सबसे बड़ा उदाहरण है. इसके लिए पूजा समिति के सदस्यों की जितनी सराहना की जाए वह कम है. इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि सह भाजयुमो के जिला महामंत्री गजेंद्र मंडल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया पासवान ने सांसद का पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मान किया. मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, संजय वारी, अशोक सहनी, अमरजीत सहनी, सुमित शर्मा, बिल्लू सहनी, संदीप दास, सुबोध चौधरी, आशुतोष झा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










