Darbhanga News: कोहरे में विमानों के परिचालन को लेकर एयरपोर्ट पर हुआ मॉक ड्रिल

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News: हवाई अड्डा निदेशक के नेतृत्व में संचालन, हवाई अड्डा प्रशासन एवं इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने इसमें भाग लिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. शीतकालीन मौसम में कोहरे के कारण उत्पन्न होने वाली कम दृश्यता की स्थिति में सुरक्षित, सुचारू और कुशल विमान परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दरभंगा हवाई अड्डे पर शुक्रवार को तैयारी का पूर्वाभ्यास किया गया. हवाई अड्डा निदेशक के नेतृत्व में संचालन, हवाई अड्डा प्रशासन एवं इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने इसमें भाग लिया. राज्य पुलिस तथा विभिन्न एयरलाइंस के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे. अभ्यास के दौरान कम दृश्यता से संबंधित प्रक्रियाओं, अंतर-एजेंसी समन्वय तथा महत्वपूर्ण तकनीकी प्रणालियों की तैयारियों की समीक्षा की गई. वहीं एक बैठक में संचार प्रोटोकॉल, कोहरे की स्थिति में यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उपायों और उड़ान परिचालन में आने वाली संभावित चुनौतियों पर चर्चा की गयी. हितधारकों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर सहमति जताई.

नियंत्रण कक्ष से रखी जायेगी व्यवस्था पर नजर

कोहरे के दौरान परिचालन पर लगातार नजर रखने और प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के लिए एक संयुक्त नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है. नियंत्रण कक्ष में सभी एयरलाइंस के प्रतिनिधि, ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआइ) के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि यात्रियों को समय पर जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जा सके. इसके अतिरिक्त उड़ानों में देरी की स्थिति में यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए खाद्य एवं पेय पदार्थों के आउटलेट के संचालन समय में विस्तार तथा परिचालन में देरी होने पर मेस स्टाफ के कार्य समय को बढ़ाने जैसी बिंदुओं पर भी चर्चा की गई.

परेशानी हो तो इन नंबरों पर करें संपर्क

पैसेंजरों की सुविधा के लिए विभागीय व एयरलाइन स्टाफ के नम्बर जारी किये गए. ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर, एएआइ का मो. 9473139131, इंडिगो का 9289114044, अकासा एयर का 7262002990 तथा स्पाइस जेट का मोबाइल नंबर 9311622194 है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन