Darbhanga News: 1.71 करोड़ रुपये से बहुउद्देश्यीय भवन का जीर्णोद्धार करायेगा मिथिला विश्वविद्यालय
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 10:27 PM
Darbhanga News:लनामिवि में सिंडिकेट की बैठक वीसी के आवासीय कार्यालय में हाइब्रिड मोड में बुधवार को हुई. अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने की.
Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि में सिंडिकेट की बैठक वीसी के आवासीय कार्यालय में हाइब्रिड मोड में बुधवार को हुई. अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने की. बैठक में बजट के साथ प्रशासनिक और शैक्षणिक मुद्दों पर सदस्यों ने विमर्श किया गया. बहुउद्देशीय भवन के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ 71 लाख की अनुमानित राशि स्वीकृत की गयी. श्यामा माई मंदिर परिसर के पीछे स्थित शिक्षक आवास की सुरक्षा के लिये चहारदीवारी निर्माण और मोटर गैराज निर्माण के लिए 42 लाख रुपये का आवंटन किया गया. पीजी संगीत विभाग के लिए आवंटित नये भवन के विद्युतीकरण एवं जल आपूर्ति, शौचालय आदि पर लगभग 25 लाख रुपये खर्च की स्वीकृति दी गयी. भवन के अत्याधुनिकीकरण के लिए भी लगभग 51 लाख रुपए की अनुमानित राशि अनुमोदित की गयी.
खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय की स्थापना के निर्णय को किया गया अनुमोदित
खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय की स्थापना के विद्वत परिषद से स्वीकृत प्रस्ताव को सिंडिकेट सदस्यों ने अनुमोदित कर दिया. इस निदेशालय के निर्माण के लिये डॉ नागेंद्र झा स्टेडियम परिसर स्थित इंडोर हॉल को प्रशासनिक भवन तथा मोती महल परिसर के सामने स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल भवन को शैक्षणिक भवन के रूप में उपयोग में लाने को एक करोड़ 22 लाख 63 हजार 434 रुपए की प्राक्कलन राशि का व्यय जनप्रतिनिधि कोष से करने के लिए अनुमोदित किया गया. इस क्रम में सदस्यों की सहमति से विधायक सुजीत कुमार पासवान को इसका समन्वयक घोषित किया गया.
अगले वित्तीय वर्ष का बजट अनुमोदित
28 जनवरी को सीनेट की बैठक में वित्तीय परामर्शी द्वारा दिए जाने वाले बजट अभिभाषण पर विचार करते हुए सदस्यों ने संबंधित राशि के आय- व्यय का स्रोत बजट में इंगित करने की सलाह दी. बैठक में वित्त समिति द्वारा अनुशंसित वित्तीय वर्ष 2026- 2027 के लिए प्रस्तावित आय-व्ययक अनुमोदित किया गया.
सांसद ने उठाये कई मुद्दे
सांसद गोपालजी ठाकुर ने डब्ल्यूआइटी में आधारभूत संरचना विकसित करने की दिशा में किए गए प्रयासों, बिरौल कॉलेज में इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स संचालन, सीएम लॉ कॉलेज में इंटीग्रेटेड एलएलएम, मनोकामना मंदिर के दक्षिण में अवस्थित पार्क के सौंदर्यीकरण एवं इंडोर स्टेडियम निर्माण आदि पर बात रखी. डब्ल्यूआइटी निदेशक प्रो. अजय नाथ झा ने बताया कि डब्ल्यूआइटी में 10 एकड़ जमीन में 200 बेड का छात्रावास, आइटी पार्क, सोलर पैनल, कैंटीन आदि सुविधाओं पर काम जारी है. स्मार्ट क्लास रूम के साथ ही कैमेस्ट्री लैब और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संबंधित लैब्स को भी विकसित किया जा रहा है. बैठक में राज्य सभा सांसद फैयाज अहमद, डॉ बैद्यनाथ चौधरी ””””बैजू””””, प्रो. दिलीप कुमार चौधरी, प्रो. हरि नारायण सिंह, डॉ धनेश्वर प्रसाद सिंह, मीना झा, विधायक सुजीत कुमार पासवान, वित्तीय परामर्शी इंद्र कुमार, प्रो. अशोक कुमार मेहता, प्रो. विजय कुमार यादव, डॉ अमर कुमार, डॉ अनिल कुमार चौधरी, डॉ बीरेंद्र कुमार चौधरी, डॉ गुलाम सरवर और कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हंसदा मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










