Darbhanga News: मिथिला विवि की टीम अखिल भारतीय अंतर विवि कबड्डी प्रतियोगिता के लिए की क्वालीफाई
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 09 Oct 2025 10:45 PM
Darbhanga News: प्रतियोगिता छह से नौ अक्तूबर तक डॉ सीसी रमन विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ में हुई.
Darbhanga News: दरभंगा. पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता में मेजबान डॉ सीसी रमन विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ को क्वालीफाइंग मैच में पराजित कर लनामिवि की टीम अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई की है. प्रतियोगिता छह से नौ अक्तूबर तक डॉ सीसी रमन विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ में हुई. अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन गलगोटिया विश्वविद्यालय नोएडा में 13 से 17 अक्तूबर तक होगा. इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने विश्वविद्यालय टीम को बधाई दी है. वित्त परामर्शी इंद्र कुमार, कुलसचिव डॉ दिव्यरानी हंसदा, खेल पदाधिकारी डॉ अमृत कुमार झा, मनीष राज एवं सुमित कुमार झा आदि ने टीम के सदस्यों को बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










