Darbhanga News: मंदिर परिसर के पेड़ से लटकती मिली मारुति चालक की लाश

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 30 Sep 2025 10:46 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:मंदिर परिसर के निकट मारुति इको के मालिक सह चालक 50 वर्षीय राम प्रकाश यादव उर्फ चौसठ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: केवटी. स्थानीय थाना क्षेत्र के पाराडीह चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के निकट मारुति इको के मालिक सह चालक 50 वर्षीय राम प्रकाश यादव उर्फ चौसठ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. बताया जाता है कि पाराडीह निवासी राम प्रकाश यादव दुर्गा मंदिर परिसर में अपने वाहन में ही रहते थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की अहले सुबह मंदिर के समीप बरगद की लता से लटक रहे उनका शव मिला. घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी. सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे. शव को उतार स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना पर थानाध्यक्ष सदन राम सदल-बल घटना स्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. बताया जाता है कि राम प्रकाश घर नहीं जाते थे. गाड़ी चलाकर वह जीवन-यापन करते थे. गाड़ी को ही आशियाना बना रखा था. पारिवारिक कलह के बाद से करीब चार वर्ष से वे बाहर ही रहते थे. होटल में खाना तथा दुर्गा मंदिर परिसर में वाहन लगाकर उसीपर सो जाना उनकी दिनचर्या बन गयी थी. कहा जाता है कि इस बीच पारिवारिक कलह कुछ अधिक ही बढ़ गया था. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कारण का खुलासा हो पायेगा. आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी. जालेश्वरी स्थान से शिविर में पदस्थापित स्वास्थ्यकर्मी की बुलेट गायब जाले. जालेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए लगायी गयी स्वास्थ्य शिविर में पदस्थापित बीएचडब्ल्यू संतोष कुमार राय की बाइक चोरी हो गयी. मालूम हो कि अस्पताल प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर में 29 सितंबर से स्वास्थ्य शिविर लगी है. इसमें संतोष व एएनएम ट्रेसा कुजूर पदस्थापित हैं. संतोष कुमार बुलेट बाइक (बीआर 07 एबी-9022) सीएचसी परिसर में खड़ी कर शिविर में चला गया. समय समाप्त होने के बाद वह घर जाने के लिए सीएचसी बाइक ले गये तो बाइक गायब थी. काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कहीं अता-पता नहीं चल पाया. मामले में पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि अस्पताल कर्मी का आवेदन प्राप्त हुआ है. बाइक की खोजबीन प्रारम्भ कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन