Darbhanga News: मशाल खेल कूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन स्कूलों में कई प्रतिस्पर्धाओं का हुआ आयोजन

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:तीसरे दिन रविवार को शहर से लेकर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. तीन दिवसीय विद्यालय स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को शहर से लेकर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया. भीषण गर्मी के बावजूद प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में उमंग का माहौल रहा. शहर के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय में खेल ग्राउंड का अभाव होने के कारण दूसरी जगह जाकर विभिन्न प्रतिस्पर्धा में भाग लिया. वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कई स्कूलों में बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया गया. विद्यालय स्तरीय प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं अब संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. विभिन्न विद्यालयों में एथलेटिक्स के अंतर्गत क्रिकेट बॉल थ्रो, 60 मीटर व 600 मीटर दौड़ के अलावा लंबी एवं ऊंची कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके साथ कल विद्यालयों में कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. शहर के मध्य विद्यालय राम चौक, बंसीदास कन्या, बंग्लागढ़, मरतौल बाजार, राय साहब पोखर, राजेंद्र पुरी, रहमगंज, ताज बिशनपुर, सैदपुर, अलीनगर, बलभद्रपुर, भिगो, बाजितपुर, स्टेशन रोड सहित अधिकांश विद्यालयों में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया. वहीं ग्रामीण क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय देवारी एवं मध्य विद्यालय खंगरैठा आदि में भी प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन