Darbhanga News: श्रीराम कथा के श्रवण से मन को मिलती शांति: भक्ति प्रभा

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:कथा की सार्थकता तब सिद्ध होती है जब हम इसे अपने जीवन में उतार लें.

विज्ञापन

Darbhanga News: कमतौल. कथा की सार्थकता तब सिद्ध होती है जब हम इसे अपने जीवन में उतार लें. यह बात गौतमाश्रम में गोलोकवासी महंत महावीर शरण दास की प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित नौ दिवसीय दिवसीय संगीतमय रामकथा के दूसरे दिन कथा वाचिका दीदी भक्ति प्रभा ने बुधवार को कही. उन्होंने कहा कि राम कथा का श्रवण कर हर मनुष्य अपने जीवन को आनंदमय, मंगलमय बनाकर अपना आत्म कल्याण कर सकते हैं. राम कथा श्रवण मात्र से मन को शांति व मुक्ति मिलती है. उन्होंने कहा कि राम कथा श्रवण से जन्म-जन्मांतर के विकार नष्ट होते हैं. कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है. मनुष्य का सोया हुआ ज्ञान-वैराग्य कथा श्रवण से जाग्रत हो जाता है. उन्होंने कहा कि कथा कल्पवृक्ष के समान है, जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है. कथा श्रवण का फल उसी को प्राप्त होता है, जो संस्कारवान हो अर्थात घर में माता-पिता का प्रति दिन पैर छूकर आशीर्वाद ले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन