Darbhanga News: तारडीह में कमला बलान नदी उफान पर

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: तारडीह में कमला बलान नदी उफान पर

Darbhanga News:कमला बलान नदी के जलस्तर में सोमवार को अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गयी. नदी का जलस्तर 52.35 मीटर पर है.

विज्ञापन

Darbhanga News: तारडीह. कमला बलान नदी के जलस्तर में सोमवार को अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गयी. नदी का जलस्तर 52.35 मीटर पर है. खतरे का निशान 50.50 मीटर पर है. जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए पश्चिमी तटबंध के सभी संवेदनशील स्थल पर फ्लड कंट्रोल डिविजन-दो सतर्क है. संभावित बाढ़ को लेकर तटबंध किनारे बसे लोगों ने रतजगा शुरू कर दिया है. फ्लड कंट्रोल डिविजन-दो सह डब्ल्यूआरडी के कार्यपालक अभियंता गुलाम गौस ने बताया कि सोमवार की अहले सुबह से नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है. खतरे के निशान से काफी ऊपर पानी आ गया है. तटबंध के सभी संवेदनशील स्थल पर पैनी नजर रखी जा रही है. फ्लड फाइट वर्कर को विभिन्न जगहों पर लगा दिया गया है. बताया कि तटबंध को अभी कोई खतरा नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन