ePaper

Darbhanga: लोकतंत्र की सशक्त आवाज बन रही जीविका दीदियां

Updated at : 23 Oct 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga: लोकतंत्र की सशक्त आवाज बन रही जीविका दीदियां

मतदाता जागरुकता अभियान के तहत भैया दूज पर जीविका दीदियों ने मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में मत का प्रयोग करने की अपील की.

विज्ञापन

दरभंगा. मतदाता जागरुकता अभियान के तहत भैया दूज पर जीविका दीदियों ने मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में मत का प्रयोग करने की अपील की. गुरुवार को केवटी रनवे प्रखंड के विभिन्न सामुदायिक संगठनों में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में डीपीएम डॉ ऋचा गार्गी शामिल हुई. उन्होंने महिलाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया. डीपीएम ने कहा कि जीविका दीदियां लोकतंत्र की सशक्त आवाज बन चुकी हैं. उनके समर्पण, जागरूकता और अथक प्रयासों से गांव-गांव में मतदाता चेतना की अलख जग रही है. आगामी निर्वाचन में उनकी सक्रिय भागीदारी मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. आयोजित अभियान के तहत गांव-गांव में मतदाता जागरूकता रैलियां, कैंडल मार्च निकाली गई. संध्या चौपाल का आयोजन किया गया. वहीं शफी मुस्लिम हाइस्कूल परिसर में आयोजित निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक अविनाश कंडीबा ढाकने ने किया. उपस्थित मतदान कर्मियों को निर्वाचन कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. कर्मियों से अपील की कि वे निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. इसके उपरांत उन्होंने कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की. उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में निर्वाचन कार्य की तैयारियों को सुदृढ़ करने के लिए कई आवश्यक सुझाव दिए. मौके पर कुशेश्वरस्थान विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी शशांक राज सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. उधर, बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण जिला स्कूल में हुआ. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रेक्षक दिवेगोंकार कौस्तुभ भी उपस्थित थे. प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों को कहा कि बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में होने के कारण दो बैलेट यूनिट का प्रयोग किया जाएगा. मतदान कर्मियों से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान इस व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें. मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की पूर्ण जानकारी प्राप्त करें. बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि सभी कर्मी पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन