Darbhanga News : मतदाता पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरुकता को लेकर जदयू आज निकालेगा साइकिल रैली

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News : मतदाता पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरुकता को लेकर जदयू आज निकालेगा साइकिल रैली

निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिये जदयू की ओर से आठ जुलाई को सभी वार्ड एवं पंचायतों में साइकिल रैली निकाली जायेगी.

विज्ञापन

दरभंगा. निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिये जदयू की ओर से आठ जुलाई को सभी वार्ड एवं पंचायतों में साइकिल रैली निकाली जायेगी. इसकी तैयारी को लेकर पार्टी नेताओं की बैठक जिलाध्यक्ष इश्वर मंडल की अध्यक्षता में हुई. जिलाध्यक्ष ने कहा कि मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थित आंबेडकर की प्रतिमा स्थल से आयकर चौक, दरभंगा जंक्शन होते कर्पूरी चौक तक साइकिल रैली निकाली जायेगी. जिलाध्यक्ष ने आम नागरिकों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. बैठक में जिला प्रभारी केदार नाथ भंडारी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंजुला शर्मा, सुभाष यादव, प्रवक्ता रविन्द्र यादव, अवन कुमार राय, विनोदानंद झा, नरेश मिश्र, नागेंद्र पासवान, प्रदीप कुमार महतो, अजय सत्संगी, नंद किशोर यादव, ठाकुर ईश्वर प्रसाद बिट्टू, श्याम मंडल, सुनील ठाकुर आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन