Darbhanga News: जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार, संघर्ष और सेवा के प्रतीक थे- सिद्दीकी

Darbhanga News:सिद्दीकी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर केवल एक नाम नहीं, बल्कि विचार, संघर्ष और सेवा के प्रतीक हैं.
Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि परिसर में विवि थाना के पीछे की भूमि पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति सभा कक्ष एवं बाउंड्रीवाल निर्माण का शिलान्यास विप सदस्य सह विपक्ष के मुख्य सचेतक अब्दुल बारी सिद्दीकी एवं लनामिवि के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने की. मौके पर सिद्दीकी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर केवल एक नाम नहीं, बल्कि विचार, संघर्ष और सेवा के प्रतीक हैं. उन्होंने शिक्षा को समाज की उन्नति का सबसे बड़ा माध्यम माना और समानता पर आधारित समाज की परिकल्पना को जीवन भर जिया. उनसे मैंने जीवन में बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने कहा कि यह सभा कक्ष न केवल ईंट और गारे का ढांचा होगा, बल्कि विचार और मूल्यों के जीवंत संस्थान के रूप में काम करेगा, जहां नई पीढ़ी समाजवाद की उस मशाल को आगे बढ़ायेगी जो कर्पूरी जी ने जलायी थी. उन्होंने कहा कि दरभंगा की धरती सदा से विचार, संस्कृति और लोक चेतना की जननी रही है. इस भूमि पर कर्पूरी जी की स्मृति में बनने वाला यह सभागार आने वाले समय में मिथिला और बिहार के शैक्षिक एवं वैचारिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा, जो शिक्षा, संस्कृति और समाजवादी आदर्शों के समागम का प्रतीक होगा.
एकेडमिक हॉल में एक साथ 750 से 1000 लोगों की बैठने की सुविधा
कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर इसी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं. उनके नाम पर राजनीति विज्ञान विभाग में ””””””””भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर चेयर”””””””” की स्थापना पहले से की गई है. उनके नाम पर सभाकक्ष का निर्माण विश्वविद्यालय के स्वर्णिम इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा. कहा कि इस सभागार का मूल उद्देश्य जननायक के विचारों के साथ साथ युवा छात्रों में वैचारिक समृद्धता और बौद्धिक चिंतन – मनन की क्षमता का विकास करना होगा. राष्ट्र निर्माण में विचारों की स्थापना और सामाजिक समरसता की भावना को जन- जन तक पहुंचाने की दृष्टि से विश्वविद्यालय द्वारा नियमित रूप से कॉन्फ्रेंस, सिम्पोजियम, संगोष्ठी, परिचर्चा, व्याख्यान आदि का आयोजन इसके निर्माण से सुगम हो सकेगा. लंबे समय से इसकी कमी महसूस की जा रही थी. उन्होंने कहा कि एकेडमिक हॉल में एक साथ 750 से 1000 लोगों की बैठने की सुविधा उपलब्ध होगी. उच्च तकनीक और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस सभाकक्ष के ऊपर लाईब्रेरी बनाने की योजना भी प्रस्तावित की गई है.पाग व चादर से किया गया सम्मानित
विदित हो कि लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से तीन सीटों की क्षमता वाला इस सभा कक्ष एवं बाउंड्रीवाल का निर्माण अब्दुल बारी सिद्दीकी के ऐच्छिक कोष से होगा. इससे पहले कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हंसदा, भू-संपदा पदाधिकारी डॉ कामेश्वर पासवान सहित अन्य ने अब्दुल बारी सिद्दीकी एवं कुलपति प्रो. चौधरी को पाग एवं चादर से अभिनंदन किया. इसके बाद जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति सभा कक्ष का शिलान्यास किया गया. वहीं राजद नेता प्रेमचंद यादव उर्फ भोलू यादव ने अब्दुल बारी सिद्दीकी एवं कुलपति प्रो. चौधरी को गुलाब का पुष्प भेंट किया. मौके पर राजद के जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष भोला सहनी, कुमार गौरव, गणेश भारती, पन्ना यादव, संतोष पासवान, विनोद मिश्रा, सुभाष पासवान, समीर अल्फाज़, डॉ संतोष गौस्वामी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष यासमीन खातून, अविनाश झा दीपक, विश्वविद्यालय प्रभारी पीयूष यादव, छात्र प्रदेश प्रवक्ता मनीष यादव, कृष्ण यादव, कबीर उद्दीन इमरान, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कुमार राय, मोहन यादव, गंगा प्रसाद यादव, पंकज ठाकुर, नरेश यादव मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




