Darbhanga News: चापाकल के समीप बने गड्ढे में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: चापाकल के समीप बने गड्ढे में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत

Darbhanga News:जयंतीपुर दाथ में सोमवार को चापाकल के पास बने गड्ढे में उमेश यादव व प्रियंका कुमारी के ढाई वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार की मौत डूबने से हो गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: अलीनगर. हरसिंगपुर पंचायत के जयंतीपुर दाथ में सोमवार को चापाकल के पास बने गड्ढे में उमेश यादव व प्रियंका कुमारी के ढाई वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार की मौत डूबने से हो गयी. मृतक दो भाइयों में छोटा था. बड़ा भाई उज्ज्वल कुमार चार साल का है. छोटे बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. मां बार-बार विलाप करते हुए मूर्छित हो रही थी. भगवान से पूछ रही थी कि हमसे ऐसी कौन सी गलती हुई जो हमारे पुत्र को हमसे छीन लिया. बताया जाता है कि मां घर का काम समाप्त कर चापाकल पर बर्तन साफ करने के बाद आंगन चली गयी. इसी बीच आदर्श पानी के किनारे चला गया. गड्ढे में गिरकर डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कुमार शिवम मौके पर पहुंचे. मामले की जानकारी ली. परिजनों को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन की ओर से सहायता राशि मुहैया कराने का आश्वासन दिया. इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन