Darbhanga News: अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 10:13 PM
Darbhanga News:लनामिवि की ओर से 23 से 25 सितंबर तक आयोजित अंतर-महाविद्यालय कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता का उद्घाटन स्नातकोत्तर क्रीड़ा परिषद् की अध्यक्ष डॉ प्रियंका राय ने की.
Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि की ओर से 23 से 25 सितंबर तक आयोजित अंतर-महाविद्यालय कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता का उद्घाटन स्नातकोत्तर क्रीड़ा परिषद् की अध्यक्ष डॉ प्रियंका राय ने की. उन्होंने कहा कि कबड्डी भारत की पारंपरिक खेल है. प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, बल्कि उनमें अनुशासन, साहस और टीम भावना का भी विकास होगा. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय टीम के लिए किया जाएगा, जो अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में विवि का प्रतिनिधित्व करेगी. प्रतियोगिता में एमजी कॉलेज दरभंगा, एमके कॉलेज लहेरियासराय, एमआरजेडी कॉलेज बेगूसराय, सबडिविजन डिग्री कॉलेज बेनीपुर, पीजी एथलेटिक्स लनामिवि, एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा, आरसीएसएस कॉलेज बिहट, एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय, एपीएसएम कॉलेज बरौनी के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. आयोजन में राजीव कुमार सिंह, सुनील कुमार चौधरी, सौरभ कुमार, अमित कुमार, पवन सहनी, सुदर्शन कुमार झा, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार एवं अजीत कुमार सहयोग कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










