Darbhanga : आखिरी दिन आधा दर्जन अभ्यर्थियों ने कराया नामांकन
Published by : NAVENDU SHEKHAR PA Updated At : 20 Jun 2025 6:37 PM
पंचायत उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन छह अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.
बिरौल. पंचायत उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन छह अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीसीओ कुंदन कुमार ने बताया कि पटनिया पंचायत के वार्ड पांच से सदस्य पद के लिए निर्मला देवी व रीना देवी ने नामांकन का पर्चा भरा है. वहीं बिरौल के वार्ड 15 से कचहरी पंच पद के लिए रुनिया देवी व विश्वनाथ प्रताप ने नामांकन किया. इन दोनों पंचायतों में दो-दो उम्मीदवार होने से मतदान होने के आसार बन गये हैं. इसके अलावा बैरमपुर के वार्ड एक में मीना देवी तथा कहुआ के वार्ड पांच में जलेश्वर सहनी ने नामांकन किया है. इन दोनों वार्डों में एकल उम्मीदवार होने से दोनों का निर्विरोध चयन होना तय माना जा रहा है. वहीं मनोर भौराम पंचायत के वार्ड 10 में दूसरे उपचुनाव में भी कोई उम्मीदवार सामने नहीं आया है. इसे लेकर यह वार्ड इस वर्ष भी रिक्त ही रह जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










