आजाद क्रिकेट क्लब ने दरभंगा क्रिकेट क्लब को हराकर फाइनल में बनाई जगह

विजेता टीम के खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network
सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल में आजाद क्रिकेट क्लब ने दरभंगा क्रिकेट क्लब को 69 रन से करारी शिकस्त दी. अनिकेत की शानदार 73 रन की पारी और समशी की घातक गेंदबाजी के दम पर क्लब ने फाइनल में प्रवेश किया.
Darbhanga News: सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल में आजाद क्रिकेट क्लब ने दरभंगा क्रिकेट क्लब को 69 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए आजाद क्रिकेट क्लब ने 39 ओवर में सभी विकेट खोकर 205 रन बनाए. जवाब में दरभंगा क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 27 ओवर में 136 रन पर सिमट गई.
अनिकेत ने खेली 73 रन की शानदार पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आजाद क्रिकेट क्लब की ओर से अनिकेत ने 73 रन की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके लगाए. राघवेंद्र ने 24 रन, जबकि समशी ने 10 रन का योगदान दिया. दरभंगा क्रिकेट क्लब की ओर से हिमांशु ने तीन विकेट लिए. साजिद रहमान और अंकित ने दो-दो विकेट हासिल किए.
समशी की घातक गेंदबाजी से बिखरी दरभंगा क्रिकेट क्लब की पारी
206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरभंगा क्रिकेट क्लब की शुरुआत खराब रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. अनुराग सिंह ने सर्वाधिक 64 रन बनाए. उनकी पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे. मानिकर्णिका ने 24 रन, जबकि अनुराग और राशिद ने 11-11 रन का योगदान दिया.
आजाद क्रिकेट क्लब की ओर से समशी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 55 रन देकर पांच विकेट चटकाए. अंकित शिव कुमार और चंदन ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए समशी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया.
28 जुलाई को होगा फाइनल मुकाबला
सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला 28 जुलाई को खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले में आजाद क्रिकेट क्लब का सामना मिथिला क्रिकेट क्लब से होगा. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










