Darbhanga News: सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर भी लेना पड़ता अनुमंडलीय अस्पताल का सहारा

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए शिवराम पंचायत में लाखों की लागत से बने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में महीनों से ताला झूल रहा है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए शिवराम पंचायत में लाखों की लागत से बने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में महीनों से ताला झूल रहा है. मकान तो आलीशान बन गया, लेकिन चिकित्सक व एएनएम के अभाव में यह एपीएचसी अनुपयोगी बना हुआ है. मालूम हो कि क्षेत्रवासियों को आसानी से प्राथमिक उपचार एवं टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों पीएचसी व एपीएचसी की स्थापना की गयी, परंतु विभागीय उदासीनता के कारण अधिकांश केन्द्रों में ताला लटक रहा है. इसे लेकर हल्की सर्दी-जुकाम जैसी स्वास्थ्य समस्या होने पर भी गांव के लोगों को कोसों दूरी तय कर बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल जाना पड़ता है. एक करोड़ 25 लाख की लागत से शिवराम में एपीएचसी भवन तो बना दिया गया, लेकिन चिकित्सक, एएनएम व अन्य कर्मी के अभाव में वहां आज भी ताला झूल रहा है. पूर्व में ही इस केंद्र को एलेवन प्वाइंट बनाकर ओपीडी सहित प्रसव कार्य प्रारंभ कराया गया. इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर लाभ मिलने लगा, परंतु चंद दिनों बाद ही यह सेवा विभाग की उदासीनता के कारण ठप पड़ गया. इसके अलावा क्षेत्र के दो अन्य एपीएचसी महिनाम व रमौली भी विभागीय संचिका पर ही चल रहा है. दोनों जगह एक-एक चिकित्सक व दो-दो एएनएम के पदस्थापना का प्रावधान है, लेकिन एक भी चिकित्सक व कर्मी उपलब्ध नहीं होने के कारण यहां वर्षों से ताला झूल रहा है. ग्रामीण अमित कुमार राय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारी की उदासीनता के कारण पंचायत उप स्वास्थ्य केंद्र बंद है. साधारण सर्दी-जुकाम में भी लोगों को 10 से 12 किमी दूरी तय कर इलाज के लिए बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल जाना पड़ता है. वहीं सुनील कुमार झा ने बताया कि सरकारी अस्पताल में चिकित्सक नहीं रहने का लाभ गांव के झोलाछाप डॉक्टर उठा रहे हैं. प्रो. विजय कुमार झा का कहना है कि चिकित्सा व्यवस्था लचर बना हुआ है. इस संबंध में पूछने पर पीएचसी के बीसीएम राजीव रंजन ने बताया कि छह माह पूर्व भवन को हस्तांतरित कराया गया है, लेकिन इसका अभी तक न तो उद्घाटन हुआ है और न ही चिकित्सकों की पदस्थापना की गयी है. हालांकि ओपीडी चलाने के लिए सीएचओ नरेश सोनम व एक क्षेत्रीय एएनएम को वहां प्रतिनियुक्त कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन