ठेंगहा में जेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत

रूद्र प्रताप यादव की मौत मंगलवार को जेसीबी से खोदे गड्ढे में पानी में डूबने से हो गयी.
तारडीह. ठेंगहा पंचायत के देवना वार्ड एक निवासी बाबू नारायण यादव के 10 वर्षीय पुत्र रूद्र प्रताप यादव की मौत मंगलवार को जेसीबी से खोदे गड्ढे में पानी में डूबने से हो गयी. वह सुबह करीब 10 बजे घूमने निकला था. पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गयी. जानकारी मिलते ही गड्ढे के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने मछली पकड़ने वाले जाल से शव को बाहर निकाला. घटना की सूचना सकतपुर थाना को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. किशोर के माता-पिता रोजी-रोटी को लेकर दूसरे प्रदेश में रहते हैं. रूद्र तीन बहन का इकलौता भाई था. बेटे की मौत की सूचना मिलते ही माता-पिता गांव के लिए चल दिये हैं. घटना से गांव में लोग मर्माहत हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




