Darbhanga : मुखिया पद के लिए आखिरी दिन चार महिलाओं ने भरा पर्चा

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga : मुखिया पद के लिए आखिरी दिन चार महिलाओं ने भरा पर्चा

कन्हैई पंचायत के अनारक्षित महिला मुखिया पद के लिए चार महिलाओं ने नामांकन पर्चा दाखिल किया.

विज्ञापन

गौड़ाबौराम. प्रखंड मुख्यालय में पंचायत उपचुनाव नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को कन्हैई पंचायत के अनारक्षित महिला मुखिया पद के लिए चार महिलाओं ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. इसमें कन्हई निवासी अश्वनी ठाकुर केी पत्नी नीलू देवी, अमरेश मंडल की पत्नी शांति देवी, राहुल मुखिया की पत्नी उर्मिला देवी व सनकन्हैई के सैफुल्लाह की पत्नी रेहाना खातून शामिल हैं. निर्वाचन पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि अभीतक कन्हैइ से मुखिया पद पर सात महिला व वार्ड सदस्य पद पर एक महिला ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. इसमें आधारपुर पंचायत के वार्ड एक के वार्ड सदस्य पद पर कंचन देवी निर्विरोध रहेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Navendu Shekhar Pa

लेखक के बारे में

By Navendu Shekhar Pa

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन