Darbhanga News: इग्नू में नामांकन एवं पंजीयन अब 31 अगस्त तक

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: इग्नू में नामांकन एवं पंजीयन अब 31 अगस्त तक

Darbhanga News: 2.5 लाख प्रति वर्ष पारिवारिक आय की सीमा में आने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र बीएएम, बीकामएफ एवं बीएससीएम कार्यक्रमों में 50 प्रतिशत छूट के साथ नामांकन ले सकते हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन एवं दूरस्थ माध्यम से नामांकन (सर्टिफिकेट प्रोग्राम को छोड़कर) तथा अध्ययनरत शिक्षार्थियों के लिये पुनः पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 31 अगस्त तक जमा होगा. क्षेत्रीय निदेशक डॉ संतन कुमार राम ने बताया कि शिक्षार्थी इग्नू की वेबसाइट https://www.ignou.ac.in/ पर जाकर संचालित पाठ्यक्रमों में से अपनी पसंद के पाठ्यक्रमों का चयन कर नामांकन करा सकते हैं. 2.5 लाख प्रति वर्ष पारिवारिक आय की सीमा में आने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र बीएएम, बीकामएफ एवं बीएससीएम कार्यक्रमों में 50 प्रतिशत छूट के साथ नामांकन ले सकते हैं. बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र द्वारा एमएससी जन्तुविज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, भूगोल, गृहविज्ञान, एमसीए, एमबीए, पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक तथा स्नातकोत्तर सहित 200 से अधिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है. वैसे छात्र-छात्राएं जो स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रोग्राम में पहले से नामांकन लिए हुए हैं एवं द्वितीय वर्ष के लिए अभी तक पुनः पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, वे पुनः पंजीकरण करा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन