Darbhanga News: दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र व शिक्षक सीखेंगे संस्कृत

Updated at : 19 Feb 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र व शिक्षक सीखेंगे संस्कृत

Darbhanga News:केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली व डीसीइ के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण समझौता समझौते पर हस्ताक्षर किया गया

विज्ञापन

Darbhanga News: सदर. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली व डीसीइ के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण समझौता समझौते पर हस्ताक्षर किया गया. यह दोनों संस्थानों के शैक्षणिक सहयोग व संस्कृत शिक्षा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. समझौते के तहत कॉलेज परिसर में एक सेंटर फॉर संस्कृत लर्निंग स्थापित किया जाएगा, जो छात्रों, शिक्षकों समेत आम जनता को संस्कृत भाषा सीखने का अवसर देगा. केंद्र के संचालन के लिए प्रशिक्षित शिक्षक अध्ययन सामग्री और पाठ्यक्रम संचालन के लिए दिशा-निर्देश प्रदान करेगा. वहीं बुनियादी ढांचा समन्वय अधिकारी प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी निभायेंगे. मौके पर डीसीइ के प्रधानाचार्य डॉ संदीप तिवारी ने कहा कि संस्कृत भाषा के अध्ययन को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का यह प्रयास छात्रों को एक नयी दृष्टि प्रदान करेगा. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ अमित ने भी इस पहल की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन