Darbhanga News: डाक सेवाओं में बदलाव का कर्मचारी संघ ने किया विरोध, काली पट्टी लगा कर रहे काम

Darbhanga News:डाक सेवाओं में किये जा रहे बदलाव पर डाक कर्मचारी संघ ने विरोध जताया है.
Darbhanga News: दरभंगा. डाक सेवाओं में किये जा रहे बदलाव पर डाक कर्मचारी संघ ने विरोध जताया है. कर्मचारी काली पट्टी लगा 20 फरवरी तक काम करेंगे. संघ एमटीएस के प्रमंडलीय सचिव मिथिलेश यादव ने कहा कि पोस्ट ऑफिस एक्ट 2023 के तहत डाक सेवाओं में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. यह हमारी सेवाओं,अधिकारों और डाकघरों के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है. डाकघर बचत योजनाओं का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में विलय, रेल डाक सेवा को समाप्त कर रोड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को बढ़ावा, एकीकृत वितरण व्यवस्था लागू करना, डाक सेवाओं के निजीकरण की ओर बढ़ता कदम इसमें शामिल है. कहा कि नेशनल जसीए एवं केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 20 फरवरी तक हम सभी अपने कार्यस्थलों पर काली पट्टी लगाकर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




