Darbhanga News: कई मोहल्ले व गांवों में आज छह घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:कादिराबाद बिजली उपकेंद्र में नया इंजीनियरिंग फीडर निर्माण को लेकर गुरुवार को पोल व तार लगाने का काम होगा.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. कादिराबाद बिजली उपकेंद्र में नया इंजीनियरिंग फीडर निर्माण को लेकर गुरुवार को पोल व तार लगाने का काम होगा. इसे लेकर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक संबंधित इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.एनएच 57, अलीनगर, गोपाल साह पोखर, सोनार टोला, महात्मा गांधी कॉलेज रोड, बापू चौक एवं इंजीनियर फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे. सुरक्षा के मद्देनजर बाजार समिति, कोठिया, करकौली, हरिपुर, शीशो पूर्वी, शीशो पश्चिमी, मब्बी, मखनाही, केतुका, लाधा, मुहम्मदपुर, बिरने, बरिऔल, कहरिया, करजापट्टी, माधोपट्टी, बहुआरा, हरिहरपुर आदि इलाके में भी इस अवधि में बिजली गुल रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन