Darbhanga News: टहनियों की छंटनी एवं पोल शिफ्ट करने को लेकर बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 02 Aug 2025 9:52 PM
Darbhanga News:पंडासराय बिजली उपकेंद्र के इमरजेंसी फीडर में रविवार को टहनियों की छंटनी की जाएगी.
Darbhanga News: दरभंगा. पंडासराय बिजली उपकेंद्र के इमरजेंसी फीडर में रविवार को टहनियों की छंटनी की जाएगी. इसे लेकर सुबह सात बजे से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान ऑफिसर कॉलोनी, समाहरणालय रोड, सिविल कोर्ट, कमिश्नरी बिल्डिंग, एसएसपी ऑफिस, सेल टैक्स ऑफिस, पुलिस लाइन, लहेरियासराय थाना, मंडल कारा, जुवेनाइल जेल, बापू नगर कॉलोनी, सर्किट हाउस आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. उधर, परमेश्वर चौक से बापू चौक तक पथ निर्माण विभाग पोल एवं तार शिफ्ट का कार्य करेगा. इस दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक सहनी टोला, सुंदरपुर, परमेश्वर चौक आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










