Darbhanga News: रंजीत को मनीगाछी, धर्मानंद को भालपट्टी तथा दिव्य ज्योति कुमारी को मोरो थाना की कमान
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 06 Oct 2025 10:10 PM
Darbhanga News:एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने 24 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है. तीन अधिकारियों को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.
Darbhanga News: दरभंगा. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने 24 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है. तीन अधिकारियों को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. पुअनि रंजीत कुमार सिंह को मनीगाछी, पुअनि धर्मानंद कुमार को भालपट्टी तथा पुअनि दिव्य ज्योति कुमारी मोरो थानाध्यक्ष बनाये गये हैं. पुअनि रंजीत कुमार शर्मा को बहेड़ा, पुअनि नरेन्द्र कुमार को बहेड़ा, पुनि मृत्युंजय कुमार को पुलिस केंद्र, पुअनि रविकांत कुमार को लहेरियासराय व पुअनि प्रशांत कुमार को घनश्यामपुर थाना भेजा गया है.
अभिषेक कुमार सिंह बने कमतौल के इंस्पेक्टर
पुअनि अभिषेक कुमार सिंह को अंचल निरीक्षक कमतौल बनाया गया है. पुअनि छोटेलाल सिंह को जिला आसूचना इकाई, पुअनि गौरव कुमार को विश्वविद्यालय थाना, पुअनि मनीष कुमार को मनीगाछी थाना, पुअनि काजल कुमारी को हायाघाट, पुअनि प्रिया कोहली को कोतवाली, पुअनि पूजा सिंह को घनश्यामपुर, पुअनि सरिता कुमारी को बहादुरपुर, पुअनि अनुराधा को बहेड़ा, पुअनि जनार्दन ठाकुर को सिमरी, पुअनि घूरन पासवान को मनीगाछी, पुअनि पवन कुमार पासवान को केवटी, पुअनि मोहनलाल पासवान को बड़गांव, मो. अली को तिलकेश्वर, पुअनि नरेन्द्र कुमार अरुण को नेहरा, पुअनि रविशंकर कुमार को नेहरा तथा पुअनि ललन कुमार को बहेड़ी थाना भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










