Darbhanga News: बेनीपुर में जिला स्तरीय नियोजन मेला 22 को

Darbhanga News:अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा आगामी 22 अप्रैल को बेनीपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में जिला स्तरीय नियोजन मेला लगाया जाएगा.
Darbhanga News: बहादुरपुर. अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा आगामी 22 अप्रैल को बेनीपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में जिला स्तरीय नियोजन मेला लगाया जाएगा. नियोजन के सहायक निदेशक नीतीश कुमार सिन्हा ने बताया कि इसमें निजी क्षेत्र के 20 नियोजक भाग लेंगे. इसमें नेहा इन्टर प्राइजेज, एलआइसी इण्डिया, चैतन्या फाइनांस, पिपलट्री वेंचर, दैल्लहीबरी, फयुजन माइको फिनांस, एचआरवीएस प्रालि, क्वैस कॉर्प, आमधनी प्रालि समेत अन्य कंपनियां 1500 रिक्तियों के लिए नियोजन करेंगी. शिक्षित अभ्यर्थियों के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर दी जाएगी. भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो, नियोजनालय निबंधन कार्ड समेत अन्य प्रमाण-पत्र के साथ बायोडाटा लाना होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




