Darbhanga News: विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार

Updated at : 06 Oct 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार

Darbhanga News:विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी सोमवार की रात मीडिया ब्रीफिंग की.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी सोमवार की रात मीडिया ब्रीफिंग की. डीईओ सह डीएम ने कहा कि जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव प्रथम चरण में संपन्न होगा. मतदान 06 नवंबर को होगा. आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. डीएम ने कहा कि जिले में 3329 मतदान केंद्र, 1795 मतदान भवन, एफएसटी 30, एसएसटी 35, सेक्टर पदाधिकारी 369 बनाया गया है. कहा कि नामांकन प्रक्रिया 10 से 17 अक्टूबर तक होगी.

डीएम ने बताया कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 28 लाख 85 हजार 352 है. इनमें पुरुष मतदाता 15 लाख 20 हजार 183, महिला मतदाता 14 लाख 65 हजार 126 एवं थर्ड जेंडर मतदाता 43 है. सेवा मतदाताओं की संख्या 2173 है. इनमें 2049 पुरुष मतदाता एवं 124 महिला मतदाता है.

कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई गई है. निर्वाचन की तैयारी की जा रही है. सभी 24 कोषांग सक्रिय है.

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जायेंगे. प्रशासन की ओर से पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जायेगी. जिला में पर्याप्त संख्या में मिलिट्री फोर्स आए हैं.

कहा कि 30 सितंबर तक देसी शराब 6391 लीटर, विदेशी शराब 20209 लीटर जब्त किया गया. 368 लोगों की विभिन्न मामलों में गिरफ्तारी की गई है. अब तक देसी कट्टा 08, कारतूस 28, खोखा 01, मैगजीन 03 की भी बरामदगी की गयी है.

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के परीक्षित, डीडीसी स्वप्निल, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, एडीएम अनिल कुमार, डीपीआरओ सूचना जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, एडीईओ सुरेश कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद थे.

चुनाव कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां

अधिसूचना जारी होने की तिथि – 10 अक्टूबर

नामांकन की अंतिम तिथि – 17 अक्टूबरनामांकन की जांच – 18 अक्टूबर

नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर

मतदान की तिथि — 06 नवंबर

मतगणना की तिथि – 14 नवंबर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन