Darbhanga News: दुर्गा पूजा संपन्न होते ही दीपोत्सव की तैयारी में जुटा श्रद्धालु समाज

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: दुर्गा पूजा संपन्न होते ही दीपोत्सव की तैयारी में जुटा श्रद्धालु समाज

Darbhanga News:शारदीय नवरात्र के संपन्न होने के संग श्रद्धालु समाज अब प्रकाश पर्व दीपोत्सव की तैयारी में जुट गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा की आराधना का महाअनुष्ठान शारदीय नवरात्र के संपन्न होने के संग श्रद्धालु समाज अब प्रकाश पर्व दीपोत्सव की तैयारी में जुट गया है. परंपरा के अनुसार दीपावली के मौके पर होने वाली विशेष साफ-सफाई की तैयारी शुरू हो गयी है. तीन-चार अक्तूबर को मौसम के प्रतिकूल हो जाने के कारण रविवार का दिन लोग मौसम में सुधार की प्रतीक्षा में गुजार गये. साेमवार से मौसम में सुधार के बाद इस काम में जुट गये हैं. बता दें कि दीपावली के अवसर पर घर के कोने-कोने की साफ-सफाई के संग ही रंग-रोगन का भी काम लोग करवाते हैं. इसे लेकर बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गयी है. सुबह होते ही मजदूरों की तलाश आरंभ हो जाती है. वहीं चूना, नील, रंग, पेंट, ब्रश आदि की दुकानों पर खरीदारों का जमावड़ा दिखने लगा है. बता दें कि इस बार 20 अक्तूबर को कार्तिक अमावस की रात दीपावली मनायी जायेगी. दीपावली के एक सप्ताह के भीतर ही लोक आस्था का महापर्व छठ भी मनाया जायेगा. इसे लेकर बाजार पर भी त्योहार का रंग चढ़ने लगा है. पर्व के मौके पर नये कपड़ों की खरीदारी के चलन को देखते हुए कारोबारियों ने भी अपना स्टॉक फुल कर लिया है. विशेषकर साड़ी एवं रेडिमेड कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की संख्या बढ़ने लगी है. वहीं दीपावली से दो दिन पूर्व धनतेरस के मौके पर की जाने वाली खरीदारी के मद्देनजर श्रद्धालुओं ने अभी से योजना बनानी शुरू कर दी है. कार, बाइक से लेकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं आभूषण का बाजार भी तैयार हो गया है. लोग अभी से अग्रिम बुकिंग कराने लगे हैं. उल्लेखनीय है कि खुशियों का त्योहार दीपाली से लेकर लोक आस्था का महापर्व छठ तक बाजार में जमकर धनवर्षा होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन