Darbhanga:छठ पर शहर के तालाब घाटों पर श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

शुचिता का महापर्व छठ के लिए नहाय-खाय का चंद दिन शेष रह गया है. छठ घाटों को स्वच्छ व सुंदर बनाने में नगर निगम के सफाई कर्मचारी जुटे हुए हैं.

विज्ञापन

दरभंगा. शुचिता का महापर्व छठ के लिए नहाय-खाय का चंद दिन शेष रह गया है. छठ घाटों को स्वच्छ व सुंदर बनाने में नगर निगम के सफाई कर्मचारी जुटे हुए हैं. पिछले वर्ष की तुलना में इस साल शहर के सरोवरों पर नजारा बदला हुआ दिखेगा. बागमती नदी घाटों के पानी में डूबे रहने से श्रद्धालुओं का रूख तालाबों की ओर होने की पूरी संभावना है, जहां भीड़ बढ़नी तय मानी जा रही है. बता दें कि बड़े तालाबों को छोड़ शहर के 96 ऐसे तालाब हैं, जहां छठ होता रहा है. उन तालाबों की सफाई के लिए वार्ड मजदूर, गैंग के अलावा अतिरिक्त मानव बल लगाये गये हैं. घाट के पहुंच पथ, पानी व सीढ़ी पर फैले कचरे को हटाने में गुरुवार को जोन प्रभारी, जमादार व्यस्त दिखाई पड़े. कुछ तालाबों पर पार्षद अपनी उपस्थिति में घाटों की साफ-सफाई कराते नजर आए. शहर के तालाबों का कहीं 20 से 30 फीसदी सफाई शेष रह गयी है. बता दें कि कुछ तालाबों के किनारे मिट्टी में दबे कूड़े को मिट्टी से ढकने की तैयारी चल रही है. आठ से 10 टेलर मिट्टी की आवश्यकता बतायी जा रही है. कुछ जगहों पर घास छिलाई का कार्य अंतिम चरण में है. ओवरफ्लो तालाबों से पानी निकालने के लिए निगम ने पंपिंग सेट लगा रखा है. जोन प्रभारी मुन्ना राम, राकेश कुमार, गौतम राम की मानें तो एक से दो दिनों में घाटों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जायेगा.

80 फीसद घाटों की सफाई का कार्य पूर्ण

जोन तीन में पोखर घाटों की 80 फीसद काम हो गया है. इसमें जिला स्कूल, मिर्जा खां, मतरंजन तालाब, काली मंदिर, केएम टैंक, पोखरिया, नाका सात, काली मंदिर शामिल है. जोन दो में भी70-80 फीसद तथा जोन एक में 80 फीसद सफाई कार्य हो गया है.

पानी निकालने को लगा पंपिंग सेट

अत्यधिक पानी वाले तालाबों से पानी निकालने के लिए विभिन्न क्षमता के पंपसेट लगा रखा गया है. छठ्ठी पोखर व माय पोखर में 26 एचपी का एक-एक पंपसेट, बापू चौक, पटवा पोखर पर 26 व 12 एचपी, गणेश मंदिर निकट पोखर में 10 एचपी, साहू पोखर से अतिरिक्त पानी निकाला जा चुका है. रामबाग के अंदर 12 एचपी, मिठ्ठू मिस्त्री एवं गंगवाडा पोखर से पानी निकाल दिया है. धर्मपुर पोखर में 26 एचपी, गांधीनगर कटरहिया मस्जिद निकट एवं बीआरसी परिसर तथा सड़क पर जमा होते पानी निकालने के लिए 26 एचपी का एक-एक इंजन, नवरत्न पोखर, रायसाहब, जेल व जिला स्कूल पोखर से अतिरिक्त पानी निकाल दिया है. मतरंजन तालाब में 10 एचपी का इंजन लगा है. कचहरी पोखर में 12 एचपी, रामजानकी पोखर में 26 एचपी का इंजन लगा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन