Darbhanga News: राष्ट्रव्यापी आह्वान पर माकपा का प्रदर्शन आज, सफल बनाने का आह्वान

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:माकपा अंचल कमेटी की बैठक रविवार को अंचल सचिव रामधनी झा की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर. माकपा अंचल कमेटी की बैठक रविवार को अंचल सचिव रामधनी झा की अध्यक्षता में हुई. इसमें 22 दिसंबर सोमवार को जिला में प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. अंचल कमेटी के सचिव ने कहा कि सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने, चार लेबर कोड लागू करने, अतिक्रमण हटाने के नाम पर बुल्डोजर से घर व दुकान उजाड़ने तथा नकली खाद-बीज आपूर्ति किये जाने के विरुद्ध प्रदर्शन किया जायेगा. उन्होंने इसमें अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आह्वान किया. कहा कि आगामी फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में बेनीपुर में जिला सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इसे लेकर 26 दिसंबर को अंचल कमेटी की बैठक होगी. मौके पर पार्टी के जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर, मंडल सदस्य दिलीप भगत, महेश सहनी, काशीनाथ ठाकुर, परवेज आलम, उमाकांत यादव, गीता देवी, रामलाल सदा, मुखी चौपाल, राम सकल पासवान, ठक्को सहनी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन