Darbhanga News: संस्कृत विवि ने 32 सहायक प्राध्यापकों को आवंटित किया कॉलेज

Updated at : 08 Mar 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: संस्कृत विवि ने 32 सहायक प्राध्यापकों को आवंटित किया कॉलेज

Darbhanga News:विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा साहित्य के 30 एवं अर्थशास्त्र के दो यानी 32 चयनित सहायक प्राध्यापकों के पदस्थापन की अधिसूचना जारी कर दी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा साहित्य के 30 एवं अर्थशास्त्र के दो यानी 32 चयनित सहायक प्राध्यापकों के पदस्थापन की अधिसूचना जारी कर दी है. सहायक प्राध्यापकों से कहा गया है कि 21 दिनों के भीतर योगदान सुनिश्चित कर लें. अन्यथा नियुक्ति का दावा स्वीकार नहीं किया जायेगा. बता दें कि 30 अगस्त 2024 को सहायक प्राध्यापक पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग पांच व छह दिसंबर को हुई थी. इस तरह चयन के सात माह तथा काउंसेलिंग के तीन माह बाद सभी को कॉलेज आवंटित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन