Darbhanga News: जिले के 25 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अब छठी से आठवीं कक्षा तक की भी पढ़ाई

Darbhanga News:राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शैक्षणिक संचालन में परिवर्तन किया जा रहा है. इसकी शुरुआत आगामी शैक्षणिक सत्र से होने जा रही है.
Darbhanga News: दरभंगा. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शैक्षणिक संचालन में परिवर्तन किया जा रहा है. इसकी शुरुआत आगामी शैक्षणिक सत्र से होने जा रही है. पूर्व से संचालित वैसे राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, जिनका चयन पीएम श्री विद्यालय के लिए किया गया है, वहां अगले शैक्षिक सत्र से छठी से आठवीं कक्षा की भी पढ़ाई होगी. ऐसे विद्यालयों की संख्या प्रदेश में 836 एवं जिले में 25 है. इन विद्यालयों में छठी से बारहवीं कक्षा तक को एक ही शैक्षणिक एवं प्रशासनिक इकाई माना जायेगा. हालांकि विद्यालय प्रबंधन अलग-अलग होगा. इस आशय की अधिसूचना शिक्षा विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार ने जारी किया है. कहा है कि चयनित विद्यालयों में परिसर में अवस्थित अथवा सबसे नजदीकी मध्य विद्यालयों के छठी से आठवीं तक के छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों का संविलियन किया जाएगा. संबंधित मध्य विद्यालय में यदि विहित वेतनमान के प्रधानाध्यापक नियुक्त होंगे, तो उनको अन्य मध्य विद्यालय में स्थानांतरित किया जाएगा तथा इस पद को प्रत्यर्पित किया जाएगा. वही संविलियन होने वाले मध्य विद्यालय के पहले से पांचवी तक की कक्षा काे स्वतंत्र इकाई के रूप में प्राथमिक विद्यालय में सम परिवर्तित माना जाएगा. इस प्राथमिक विद्यालय के लिए प्रधान शिक्षक का पद अलग से सृजित होगा.
छठी से आठवीं के लिए विद्यालय शिक्षा समिति व नवमी से बारहवीं के लिए विद्यालय प्रबंध समिति कार्य करेगी. नवमी से बारहवीं तक के लिए विभिन्न मदों के खर्च के लिये खाता का संचालन संबंधित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक तथा छठी से आठवीं कक्षा के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अध्यक्ष अथवा सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर वाले खाता से किया जाएगा.इन उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संचालित होगी छठी से आठवीं तक की कक्षा
बहादुरपुर के बापू स्मारक हाइस्कूल, कर्पूरी ठाकुर उच्च विद्यालय, बहेड़ी के प्लस टू हाइस्कूल कमलपुर कटवासा, प्लस टू हाइस्कूल बहेड़ी, बेनीपुर के जयानंद हाइस्कूल बहेड़ा, बिरौल के प्लस टू कमला हाइस्कूल पोखराम, प्लस टू सती हाइस्कूल पररी, शहर के प्लस टू एमएल एकेडमी, ग्रामीण के आदर्श हाइस्कूल अतिहर, गौड़ाबौराम के हाइस्कूल आसी, घनश्यामपुर के बीडी हाइस्कूल पोहदी बेला, जनता हाइस्कूल शिवनगर, हनुमाननगर के प्लस टू देवनारायण हाइस्कूल पंचोभ में छठी से आठवीं कक्षा तक का भी संचालन होगा. हायाघाट के एलएम हाइस्कूल आनंदपुर, जाले के प्लस टू जेएमएच हाइस्कूल कमतौल, केवटी के प्लस टू हाइस्कूल पिंडारुछ, प्लस टू आरएस गर्ल्स हाइस्कूल केवटी बनवारी, किरतपुर के जीकेपीवी रसियारी, हाइस्कूल लक्ष्मीपुर ककोड़ा, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के प्लस टू एपीएचएस सुधराइन, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में जीपी हाइस्कूल भदहर, मनीगाछी में डॉ एन झा प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइस्कूल, हाइस्कूल माऊबेहट, सिंहवाड़ा में सीकेएन हाइस्कूल सिंहवाड़ा तथा तारडीह में एसी हाइस्कूल कुर्सो में भी नयी व्यवस्था लागू.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




