Darbhanga: प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

भगवान चित्रगुप्त की पूजा समेत भाई-बहन के अटूट रिश्ता व विश्वास का पर्व भाई दूज गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान. ब्रह्माजी के काया से उत्पन्न व संसार के सभी कार्यों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा समेत भाई-बहन के अटूट रिश्ता व विश्वास का पर्व भाई दूज गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रखंड के औराही, बेरि व भदहर गांव में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गयी. चित्रांश समाज के लोगों ने दिनभर कलम-किताब से खुद को अलग रखा. औराही में संध्याकाल भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. पूजा के दौरान रंजन कुमार चौधरी, सुजीत कुमार चौधरी, प्रियरंजन कुमार, सुधांशु कुमार चौधरी, बाबूसाहेब चौधरी, युवराज कुमार आदि मौजूद थे. दूसरी ओर भैया दूज पर्व को लेकर बहनों ने अपने भाइयों के मस्तक पर तिलक लगाया. हस्त पूजन कर उनके दीर्घायु होने व सुख-समृद्धि की कामना की. भाइयों ने भी बहनों को मनपसंद उपहार देकर उनके प्रति स्नेह प्रकट करते हुए सदैव हरसंभव सहयोग करने का वचन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन