Darbhanga News: छह अक्तूबर तक भारी वर्षा, वज्रपात व आंधी-तूफान की संभावना

Updated at : 04 Oct 2025 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: छह अक्तूबर तक भारी वर्षा, वज्रपात व आंधी-तूफान की संभावना

Darbhanga News:बिहार आपदा प्रबंधन विभाग और मौसम सेवा केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए जिले में चार से छह अक्तूबर तक भारी वर्षा, वज्रपात और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान चलने की संभावना जताई है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. बिहार आपदा प्रबंधन विभाग और मौसम सेवा केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए जिले में चार से छह अक्तूबर तक भारी वर्षा, वज्रपात और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान चलने की संभावना जताई है. इसको लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर ने बताया कि कमला नदी, बागमती नदी, अधवारा समूह, खिरोई और कोसी नदी सहित विभिन्न जलक्षेत्र में जलस्तर वृद्धि, जलजमाव और फ्लैश फ्लड जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकलें. किसी पेड़, बिजली के खंभे या कमजोर संरचना के नीचे शरण न लें.

निचले हिस्सों में बसे लोगों को ऊंचे स्थान पर जाने की सलाह

तटबंध क्षेत्र के निचले हिस्सों में बसे नागरिकों को सुरक्षित और ऊंचे स्थान पर जाने की सलाह दी गई है. नदी, तालाब और नहर सहित किसी भी जलस्रोत से दूर रहने की हिदायत दी गई है. खेतों में वर्षा और वज्रपात के दौरान कृषि कार्य से बचने को कहा गया है. बच्चों को जलाशय या नदी के पास जाने से रोकने और पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर रखने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में संबंधित अंचल अधिकारी और स्थानीय थाना को तुरंत सूचना दें. साथ ही जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 06272-245055 और मोबाइल नंबर 9431688118 पर भी सूचना दी जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन