Darbhanga News: जगदीशपुर स्टेशन पर यात्रियों के बैठने की जगह बंधे रहते मवेशी

Updated at : 20 Jul 2025 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: जगदीशपुर स्टेशन पर यात्रियों के बैठने की जगह बंधे रहते मवेशी

Darbhanga News:सकरी-हरनगर रेलखंड पर स्थित जगदीशपुर स्टेशन पर गंदगियों का अम्बार लगा रहता है. यहां यात्रियों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है.

विज्ञापन

Darbhanga News: मनीगाछी. सकरी-हरनगर रेलखंड पर स्थित जगदीशपुर स्टेशन पर गंदगियों का अम्बार लगा रहता है. यहां यात्रियों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है. रेलवे ट्रैक के साथ सम्पूर्ण प्लेटफार्म पर बड़े-बड़े घास उग आये हैं. यात्रियों के बैठने के स्थान पर आस-पड़ोस के लोग पशुओं को बांधे रखते हैं. यहां तक कि पेयजल की भी कोई व्यवस्था नहीं है. हालांकि चापाकल कई हैं, लेकिन एक में भी हेड नहीं है. इस भीषण गरमी में ट्रेन यात्रियों पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. बिजली की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण शाम ढलते ही स्टेशन नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है. इस कारण यहां से यात्रा करने या उतरने में भय बना रहता है. जगदीशपुर के प्रेम कुमार शर्मा, राजा कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, रमणजी चौपाल, चक्का के मणिकांत यादव, बंघात की कंचन देवी सहित कई लोगों ने बताया कि इस स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. घंटों विलंब से ट्रेन चलने के कारण सुविधाविहीन इस स्टेशन से यात्रा करना अपने-आपमें एक सजा सरीखा है. शाम ढलने पर यात्रियों में भय बना रहता है, लेकिन मजबूरन यात्रा करने के लिए लोग विवश हैं. इधर इस संबंध में डीसीआइ से बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन