Darbhanga News: सरेशाम व्यवसायी से 40 लाख से अधिक के सोना व डेढ़ लाख कैश की लूट

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:रविवार की शाम लगभग 6.30 बजे अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी पर हमला कर 40 लाख से अधिक के सोना के साथ डेढ़ लाख कैश लूट लिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के आशापुर-बहेड़ा मार्ग के ब्रह्मस्थान के निकट रविवार की शाम लगभग 6.30 बजे अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी पर हमला कर 40 लाख से अधिक के सोना के साथ डेढ़ लाख कैश लूट लिया. सूचना पर पुलिस पहुंची. छानबीन में जुट गयी. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गयी है. जानकारी के अनुसार बहेड़ा निवासी संजय सोनी बेनीपुर के भारत चौक पर नेहा ज्वेलर्स नामक अपनी दुकान चलाते हैं. रविवार की शाम लगभग 6.30 बजे दुकान बंद कर अपने एक कर्मी के साथ घर जा रहे थे. इसी दौरान आशापुर- बहेड़ा के बीच ब्रह्मस्थान के निकट पीछे से अपराधियों ने मोटरसाइकिल पर बैठे सोनी के सिर पर डंडा से प्रहार कर दिया. इससे वे गिर गये. इस बीच अपराधी डिक्की खोलकर उसमें रखे करीब 400 ग्राम सोना एवं डेढ़ लाख कैश लेकर फरार हो गया. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है. थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लाठी से मार कर 300 से 400 ग्राम सोना लूट लिया गया है. पुलिस उस मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. इधर, एसडीपीओ वासुकीनाथ झा ने घटना स्थल पर पहुंचे. मामले की तहकीकात में जुट गये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन