Darbhanga News: शादी के चौथे दिन दुल्हन का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

Darbhanga News:स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के चौथे दिन ही दुल्हन के अपहरण का मामला सामने आया है.
Darbhanga News: सिंहवाड़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के चौथे दिन ही दुल्हन के अपहरण का मामला सामने आया है. मामले को लेकर दुल्हन की मां की ओर से सिंहवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें अनिल कुमार, उसके पिता सुरेंद्र भगत व मां मीना देवी को आरोपित बनाया गया है. आवेदन में दुल्हन की मां ने कहा है कि उन्होंने अपनी लड़की की शादी हायाघाट थाना क्षेत्र की एक गांव में की थी. शादी के बाद लड़की की विदाई हो गयी. वहीं चौठारी के दिन दूल्हा-दुल्हन वापस लौटे. इसी बीच आरोपितों ने दुल्हन को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया. दुल्हन के पास नकद दस हजार, एक लाख अस्सी हजार रुपये के सोने व 23 हजार रुपये के चांदी का आभूषण भी था. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने बताया कि दुल्हन की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




