Darbhanga News: सक्षमता-थ्री परीक्षोत्तीर्ण दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों का नहीं हो सका बायोमिट्रिक मिलान

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: सक्षमता-थ्री परीक्षोत्तीर्ण दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों का नहीं हो सका बायोमिट्रिक मिलान

Darbhanga News:सक्षमता परीक्षा तृतीय में शामिल अभ्यर्थियों का थंब इंप्रेशन व अन्य बायोमिट्रिक मिलान मंगलवार से प्रारंभ हुआ.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. सक्षमता परीक्षा तृतीय में शामिल अभ्यर्थियों का थंब इंप्रेशन व अन्य बायोमिट्रिक मिलान मंगलवार से प्रारंभ हुआ. इस दौरान दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों का थंब व फेस मिलान नहीं होने की वजह से उन्हें निराश होकर वापस लौट जाना पड़ा. वहीं 199 अभ्यर्थियों का फेस व थंब का मिलान हुआ. करमगंज स्थित शिक्षा भवन परिसर में आयोजित काउंसेलिंग के प्रथम दिन बीआरसी नगर, बहादुरपुर, अलीनगर, बेनीपुर, बिरौल व हनुमाननगर प्रखंड क्षेत्र के 225 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था. बुधवार को इसी परिसर में गौड़ाबौराम, घनश्यामपुर, हायाघाट, सदर, जाले व केवटी प्रखंड के अभ्यर्थियों को थंब इंप्रेशन के लिए बुलाया गया है. डीइओ केएन सदा ने बताया कि अभ्यर्थियों का परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पूर्व थंब व फेस का मिलान किया गया था. काउंसेलिंग में आने वाले अभ्यर्थियों का इसी आधार पर मिलान किया जा रहा है, ताकि पता चल सके कि यहीं वास्तविक परीक्षार्थी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन