Darbhanga News: ट्रक की ठोकर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत

Updated at : 01 Mar 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: ट्रक की ठोकर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत

Darbhanga News:शुक्रवार की देर रात ददरवारा चौक के निकट विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की ठोकर से बाइक सवार 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: हायाघाट. लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य पथ पर शुक्रवार की देर रात ददरवारा चौक के निकट विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की ठोकर से बाइक सवार 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गयी. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पतोर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए के लिए डीएमसीएच भेज दिया. इस संबंध में पतोर थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त एपीएम थाना क्षेत्र के हाजीपुर बिरनपट्टी निवासी सह अधिवक्ता बनारसी सहनी के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन