Bihar: FCI के 250 बोरी चावल के साथ दो गिरफ्तार, दरभंगा से भेजा जा रहा था रोहतास

Published by :Ashish Jha
Published at :31 May 2024 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: FCI के 250 बोरी चावल के साथ दो गिरफ्तार, दरभंगा से भेजा जा रहा था रोहतास

Bihar: दरभंगा पुलिस ने एफसीआई के 250 बोरी चावल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दरभंगा पुलिस ने शक के आधार पर ट्रक को रोका तो चालक ने बताया कि वो चावल ट्रक के माध्यम से दरभंगा से रोहतास भेजा जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar: दरभंगा. दरभंगा पुलिस ने एफसीआई के 250 बोरी चावल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह चावल ट्रक के माध्यम से दरभंगा से रोहतास भेजा जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर लहेरियासराय थाने की पुलिस ने रात 11 बजे सैदनगर से चावल लदे एक ट्रक को जब्त किया है. ट्रक के चालक और खलासी को हिरासत में लिया गया हैं. जब्त ट्रक पर बिहार राज्य खाद्य निगम दरभंगा आवश्यक सेवा का बोर्ड लगा है. जिसमें 250 चावल का बोरी लदा है. वहीं सूचना मिलने के बाद मार्केटिंग आफिसर मौके पर पहुंचकर चार बोरियों से सैंपल निकालकर सरकारी खाद्यान्न की जांच में जुट गई है. चालक की पहचान रोहतास जिला के मुन्ना राय के रूप में हुई है.

आवश्यक सेवा का बोर्ड देख हुआ शक

लहेरियासराय थानेदार शमीम ने कहा कि देर रात जब घर लौट रहा था, तो देखा कि उल्टी दिशा में बिहार राज्य खाद्य निगम दरभंगा आवश्यक सेवा का बोर्ड लगा गाड़ी जा रही थी. जिस पर हमें शक हुआ और हमने उसे गाड़ी का पीछा कर सैदनगर में गाड़ी को रोककर पूछा तो चालक ने कहा कि चावल को लेकर रोहतास जा रहा हूं. इसके बाद हमने इसकी जानकारी दरभंगा के जिलाधिकारी और एसएसपी को दिया, जिसके बाद लहेरियासराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर जांच कर रही है. शमीम ने बताया कि ट्रक जब्त होने के बाद हमने विभाग में जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि 24 मई को रोहतास जिला से चावल लेकर ट्रक दरभंगा के तारडीह प्रखंड के लिए आया था. हमें लगता है कि तारडीह गोदाम पर समान उतारा नहीं गया और अनाज को पंडासराय स्थित उमेश साह के निजी गोदाम पर बोरी को बदलकर कालाबाजारी के नियत से भेजा जा रहा था. जबकि यह गाड़ी संवेदक के नाम से एग्रीमेंट है.

क्वालिटी कंट्रोल के पास भेजा सेंपल

उन्होंने कहा कि शर्तो के अनुसार खाली ट्रक किसी भी तरह का अनाज नहीं ले जा सकता है. फिर किन परिस्थिति में चावल लेकर जा रहा था. वहीं सदर के मार्केटिंग आफिसर राजेश कुमार ने बताया कि लहेरियासराय थाना द्वारा सूचना दिया गया कि रात्रि में खाद्यान्न से भला एक ट्रक पकड़ा गया है, जिसे आकर जांच कर लिया जाए की अनाज सरकारी है कि नहीं. सूचना मिलने के बाद हम लोग थाना पर पहुंचकर ट्रक की चार बोरियों में से सैंपल निकला है तथा जांच के लिए क्वालिटी कंट्रोल के पास भेजकर जांच चल रही है. उन्होंने बताया कि ट्रक पर लदी चावल की सारी बोरियां मुर्गी दाना व अन्य सामानों की बोरियां में पैक है. चावल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: Sarhasa : बिहार के इस अनोखे मंदिर में ब्राह्मण नहीं होते पुरोहित, नाई कराते हैं पूजा

रोहतास से आया था अनाज

बताते चले कि इस मामले की जांच सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं मार्केटिंग आफिसर द्वारा की जा रही है. चावल किस परिस्थिति में कहां से कैसे लेकर ट्रक ड्राइवर जा रहा था, इस बिंदु पर जांच चल रही है. वही गोदाम प्रबंधक ने स्वीकार किया है की 24 मई को रोहतास जिला से चावल लेकर ट्रक दरभंगा के तारडीह प्रखंड के लिए आया था. चावल को प्रखंड के गोदाम में उतार दिया जिसके बाद ट्रक संख्या बीआर 24 जीसी 3722 को रोहतास वापस जाना था. ऐसे में सवाल उठता है कि चावल से लदा ट्रक कैसे रोहतास जा रहा था, जबकि एग्रीमेंट के अनुसार खाली ट्रक किसी भी तरह का अनाज नहीं ले जा सकता है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन