70th BPSC Result: दरभंगा के सगे भाई-बहन ने रचा इतिहास, एक बने DSO तो दूसरी CDPO

Updated:
विज्ञापन

70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले शारिक समद और शना आफरीन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के भोलका गांव के सहोदर भाई-बहन शारिक समद और शना आफरीन ने 70वीं BPSC परीक्षा में सफलता हासिल की है. शारिक का चयन DSO और शना का चयन CDPO पद पर हुआ है.

विज्ञापन

दरभंगा सदर से अशोक झा की रिपोर्ट

विज्ञापन

70th BPSC Result: दरभंगा जिले के शहवाजपुर पंचायत अंतर्गत भोलका गांव के दो सहोदर भाई-बहन ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. दोनों का चयन बिहार प्रशासनिक सेवा के महत्वपूर्ण पदों पर हुआ है.

भोलका निवासी अवकाश प्राप्त पुलिस उपनिरीक्षक परवेज अहमद और इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त चंदा देवी के पुत्र शारिक समद तथा पुत्री शना आफरीन की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है.

भाई बने जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बहन बनीं CDPO

प्राप्त जानकारी के अनुसार शारिक समद का चयन जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) पद पर हुआ है, जबकि उनकी बहन शना आफरीन का चयन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) पद के लिए हुआ है.

एक ही परिवार से दो भाई-बहनों के प्रशासनिक सेवा में चयन को क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 70th BPSC Result: मजदूर पिता के बेटे बेचन कुमार बने आपूर्ति पदाधिकारी

जमालपुर से की स्कूली शिक्षा

शारिक समद ने अपनी प्रारंभिक और स्कूली शिक्षा नोट्रे डेम एकेडमी, जमालपुर (मुंगेर) से प्राप्त की. वहीं शना आफरीन ने डीएवी स्कूल, जमालपुर से पढ़ाई पूरी की.

दोनों भाई-बहनों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार के बुजुर्गों और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है.

परिवार की रही है सेवा की परंपरा

परिवार की पृष्ठभूमि भी सरकारी सेवा से जुड़ी रही है. उनके पिता परवेज अहमद पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता चंदा देवी इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुई हैं.

इसके अलावा उनके दादा स्वर्गीय मोहम्मद मोनाफ भी पुलिस विभाग में कार्यरत रहे थे. ऐसे में परिवार की सेवा परंपरा को नई पीढ़ी ने आगे बढ़ाया है.

यह भी पढ़ें: 70th BPSC Result: शिवहर के अबू जरशैबान बने BDO, IIT से प्रशासनिक सेवा तक का सफर

गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल

दोनों भाई-बहनों की सफलता के बाद भोलका गांव और आसपास के क्षेत्रों में जश्न का माहौल है. स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है.

शहवाजपुर पंचायत के मुखिया पति शब्बानी समेत मोहम्मद आजम, मोहम्मद हैदर, फैज अहमद और अन्य गणमान्य लोगों ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

यह भी पढ़ें: 70th BPSC Result: शाहपुर पटोरी के तीन युवाओं ने बढ़ाया समस्तीपुर का मान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन