70th BPSC Result: शाहपुर पटोरी के दो छात्र और एक छात्रा बने अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

शाहपुर पटोरी के आयुष अमन, मनोज कुमार और तन्नु प्रिया.

70th BPSC Result में समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी क्षेत्र के आयुष अमन, तन्नु प्रिया और मनोज कुमार ने सफलता हासिल की है. तीनों का चयन विभिन्न प्रशासनिक पदों पर हुआ है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट

70th BPSC Result: समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी क्षेत्र के दो छात्रों और एक छात्रा ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. तीनों अभ्यर्थियों का चयन प्रशासनिक पदों पर हुआ है, जिससे पूरे इलाके में खुशी का माहौल है.

आयुष अमन बने BDO, सेल्फ स्टडी से हासिल की सफलता

पटोरी बाजार के पुराना थाना रोड निवासी आयुष अमन उर्फ पीयूष ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 756वीं रैंक हासिल की है. उनका चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO/BDO) पद के लिए हुआ है.

आयुष घड़ी व्यवसायी अनुज कुमार बरनवाल और मीरा कुमारी के पुत्र हैं. उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा पटोरी के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और संत मैरी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद सीबीएसई से 10वीं, बिहार बोर्ड से 12वीं तथा बिहार विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की.

दिल्ली स्थित जेएनयू से इतिहास में एमए करने के बाद उन्होंने नेट और जेआरएफ परीक्षा भी उत्तीर्ण की. आयुष ने सेल्फ स्टडी के बल पर यह सफलता हासिल की.

यह भी पढ़ें: 70th BPSC Result: रेलवे प्वाइंटमैन से DSP बने राजू कुमार, सेल्फ स्टडी से हासिल की सफलता

तन्नु प्रिया बनीं नगर कार्यपालक पदाधिकारी

प्रखंड के जोड़पुरा निवासी तन्नु प्रिया ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 178वीं रैंक प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनका चयन नगर कार्यपालक पदाधिकारी (Executive Officer) के पद पर हुआ है.

तन्नु दिवंगत कृष्ण चंद्र चौधरी और मृणालिनी कुमारी की पुत्री हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा अरुणाचल प्रदेश के सेइजोसा में हुई. वर्ष 2023 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और सेल्फ स्टडी के माध्यम से बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की.

मनोज कुमार ने हासिल किया BDO पद

प्यारेपुर निवासी मनोज कुमार ने 731वीं रैंक प्राप्त कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO/BDO) पद हासिल किया है.

मनोज के पिता शत्रुघ्न राय मोहिउद्दीन नगर मॉडल हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं, जबकि उनकी मां सरोजिनी कुमारी झारखंड पुलिस में एएसआई पद पर कार्यरत हैं.

उन्होंने जिला स्कूल हजारीबाग से 10वीं, संत जोसेफ पब्लिक स्कूल समस्तीपुर से 12वीं और पश्चिम बंगाल से बीटेक की डिग्री हासिल की है.

यह भी पढ़ें: 70th BPSC Result: शिवहर के अबू जरशैबान बने BDO, IIT से प्रशासनिक सेवा तक का सफर

क्षेत्र में जश्न का माहौल

तीनों अभ्यर्थियों की सफलता से शाहपुर पटोरी क्षेत्र में खुशी की लहर है. परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं.

लोगों का कहना है कि इन युवाओं की सफलता क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और यह साबित करती है कि मेहनत, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 70th BPSC Result: मुजफ्फरपुर की जया कुमारी बनीं DSP, सफलता की लगाई हैट्रिक

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन