सावन की दूसरी सोमवारी पर बेनीपुर के शिवालयों में उमड़ी भीड़, कमला नदी से जल लेकर निकले कांवरिए
भुत नाथ मन्दिर में श्रद्धालु
सावन की दूसरी सोमवारी पर बेनीपुर के भूतनाथ, पंचनाथ महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में अहले सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. कमला नदी से जल लेकर कांवरिए कुशेश्वरनाथ के लिए रवाना हुए, जिससे भक्तिमय माहौल बना रहा.
Darbhanga News: सावन की दूसरी सोमवारी पर बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना को लेकर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पोहद्दी कमला तट स्थित भूतनाथ मंदिर, अंटौर के पंचनाथ महादेव, धरोरा के बनही महादेव और मझौरा के धनेश्वरनाथ मंदिर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही. भजन-कीर्तन और शिवभक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा.
भूतनाथ मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार
भूतनाथ मंदिर में महीनाम, पोहद्दी, सज्जनपुरा, कटवासा, बेनीपुर और जयंतीपुर दाथ समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. भक्तों ने कतार में लगकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की.
मंदिर परिसर में शिवभक्ति गीतों और भजन-कीर्तन से पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा.
कमला नदी से जल लेकर कुशेश्वरनाथ रवाना हुए कांवरिए
जयंतीपुर दाथ के सैकड़ों कांवरिया रविवार को भूतनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद कमला नदी से जल भरकर बाबा कुशेश्वरनाथ को जल अर्पित करने के लिए गाजे-बाजे के साथ रवाना हुए. कांवरियों की टोली के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.
पंचनाथ महादेव के लिए सिमरिया से जल लेकर पहुंचे कांवरिए
पंचनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवरियों की एक टोली एक दिन पहले सिमरिया से जल लेकर भूतनाथ मंदिर पहुंची थी. सोमवार सुबह पूजा-अर्चना करने के बाद कांवरिए अंटौर स्थित पंचनाथ महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए.
देर शाम तक जारी रही पूजा-अर्चना
पंचनाथ महादेव मंदिर, मझौरा स्थित धनेश्वरनाथ मंदिर और बनही महादेव मंदिर में देर शाम तक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा.
भूतनाथ मंदिर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भूतनाथ मंदिर में बहेड़ा थाना पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. पुलिस बल ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी रखी.
एसडीपीओ बासुकीनाथ ने जयंतीपुर दाथ से पहुंचे कांवरियों का ठंडा शरबत और बिस्किट देकर स्वागत किया. पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में सुविधा मिली.
यह भी पढ़ें: दरभंगा में बागमती नदी में डूबे 30 वर्षीय युवक का सुबह मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुबोध नारायण पाठक
सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










