Darbhanga News: त्योहार व विधानसभा चुनाव को लेकर बरतें विशेष सतकर्ता: जगुनाथ रेड्डी
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 11 Oct 2025 6:27 PM
Darbhanga News:एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने शनिवार को सोनकी थाना का निरीक्षण किया.
Darbhanga News: सदर. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने शनिवार को सोनकी थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंजियों की गहन समीक्षा की. इसमें अपराध पंजी, दागी पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की जानकारी से संबंधित पंजी, प्रकरण निष्पादन पंजी, दैनिक कार्य पंजी, उपस्थिति पंजी, असामाजिक तत्वों से संबंधित पंजी और अपराध अनुसंधान से संबंधित पंजियों की पड़ताल की. साथ ही थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह सहित पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को आवश्यक निर्देश दिया. एसएसपी ने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने समेत सभी लंबित कांडों की शीघ्रता से जांच कर कार्रवाई करने व अपराधियों की गिरफ्तारी शीघ्र करने के लिए कहा. उन्होंने आगामी दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने, विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारी समय रहते पूरी करने का निर्देश दिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय से प्राप्त सम्मन, गिरफ्तारी वारंट आदि को 15 दिनों के भीतर तथा संपत्ति जब्ती आदेश तीन दिनों के भीतर तामिला करने, थाना परिसर की साफ-सफाई व दस्तावेजों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर बल दिया. कहा कि थाना परिसर की व्यवस्था से आम जनता का विश्वास जुड़ा होता है, इसलिए प्रत्येक स्तर पर अनुशासन व कार्य की पारदर्शिता आवश्यक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










