Darbhanga News: अनुमंडल कृषि पदाधिकारी समेत 14 प्रखंडों में बीएओ ने संभाला कार्यभार

Updated at : 07 Oct 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: अनुमंडल कृषि पदाधिकारी समेत 14 प्रखंडों में बीएओ ने संभाला कार्यभार

Darbhanga News:जिले के एक अनुमंडल कृषि पदाधिकारी समेत 14 प्रखंडों में बीएओ पद पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला कृषि कार्यालय में मंगलवार को योगदान दिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहादुरपुर. जिले के एक अनुमंडल कृषि पदाधिकारी समेत 14 प्रखंडों में बीएओ पद पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला कृषि कार्यालय में मंगलवार को योगदान दे दिया. जिला में योगदान देते ही अधिकारियों ने अनुमंडल व प्रखंडों में भी पदभार ग्रहण कर लिया. इसके तहत बिरौल अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पद पर अवधेश कुमार चौधरी ने पदभार ग्रहण किया है. बीएओ से उनका पदोन्नति किया गया है. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि राज्य सरकार व कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को किसानों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी. साथ ही अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों के किसानों की समस्यायों का निदान किया जायेगा. वे पहले पुपरी में बीएओ पद पर कार्यरत थे. दूसरी ओर बहादुरपुर प्रखंड में बीएओ पद मीतेश कुमार झा ने पदभार ग्रहण किया. इसी प्रकार सदर में रिमझिम चौधरी, मनीगाछी में रजनीश कुमार ठाकुर, केवटी में ईशानी मिश्र, हायाघाट में सामंत झा सुमन, बहेड़ी में संकेत रंजन, तारडीह में ललन कुमार, हनुमाननगर में सरिता कुमारी, अलीनगर में रामकुमार मंडल, घनश्यामपुर में अभिषेक कुमार सिंह, किरतपुर में अनिल कुमार, बिरौल में उदय कुमार, कुशेश्वरस्थान में अनुभव राज व कुशेश्वरस्थान पूर्वी में स्नेहिलज कुमार वत्स ने पदभार ग्रहण किया. शेष चार प्रखंडों में पहले से बीएओ प्रतिनियुक्त हैं. जिला कृषि पदाधिकारी डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि जिले में एक अनुमंडल कृषि पदाधिकारी समेत 14 प्रखंडों में बीएओ ने योगदान दे दिया है. अब सभी 18 प्रखंडों में बीएओ का पदस्थापन हो चुका है. इन पदाधिकारियों के योगदान देने से कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं को किसानों तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी. बता दें कि जिले में लंबे समय से बिरौल अनुमंडल कृषि पदाधिकारी का पद समेत 14 प्रखंडों में बीएओ का पद रिक्त था. इससे कृषि विभाग की योजनाओं को किसानों तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन