दरभंगा: जिला क्रिकेट लीग में बहादुरपुर और मिथिला क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

Updated:
विज्ञापन
विजयी टीम के खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

विजयी टीम के खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

दरभंगा जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैचों में बहादुरपुर क्रिकेट क्लब और मिथिला क्रिकेट क्लब ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. बहादुरपुर ने बेला को 107 रनों से और मिथिला ने निराला को 203 रनों से हराया.

विज्ञापन

Darbhanga News: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में बहादुरपुर क्रिकेट क्लब और मिथिला क्रिकेट क्लब ने शानदार जीत दर्ज की. पहले मैच में बहादुरपुर क्रिकेट क्लब ने बेला क्रिकेट क्लब को 107 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में मिथिला क्रिकेट क्लब ने निराला क्रिकेट क्लब को 203 रन के बड़े अंतर से पराजित किया.

बहादुरपुर ने पहले बनाए 272 रन, फिर बेला को रोका

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बहादुरपुर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट पर 272 रन बनाए. रौशन ने नाबाद 66 रन, प्रशांत ने 64 रन, प्रभाष ने 63 रन और अमित ने नाबाद 22 रन की पारी खेली. बेला क्रिकेट क्लब की ओर से पियूष ने तीन विकेट हासिल किए.

जवाब में बेला क्रिकेट क्लब की टीम 30 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन ही बना सकी. अनुपम ने 64 रन और युवराज ने 36 रन बनाए. अरहान ने 16 तथा नीतीश ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया. बहादुरपुर की ओर से विकास और अभिषेक ने तीन-तीन विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: बागमती में डूबे युवक का 19 घंटे बाद मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

त्रिपुरारी के शतक से मिथिला ने बनाया 292 रन

दूसरे मुकाबले में मिथिला क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में सभी विकेट खोकर 292 रन बनाए. त्रिपुरारी केशव ने 109 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. भासवान ने 72 रन, मयंक ने 21, अनिकेत ने 17 तथा प्रेम और आनंद ने 16-16 रन का योगदान दिया. निराला क्रिकेट क्लब की ओर से तौफीक, वशी, रहबर और एजाज ने दो-दो विकेट लिए.

89 रन पर सिमटी निराला क्रिकेट क्लब की टीम

293 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी निराला क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 15 ओवर में 89 रन पर सिमट गई. एजाज ने 28 रन, जफर ने 16 रन तथा संजीव और तौफीक ने 10-10 रन बनाए. मिथिला क्रिकेट क्लब की ओर से अनिकेत ने तीन विकेट लिए, जबकि मयंक और अफजल ने दो-दो विकेट झटके.

गुरुवार को पहले मुकाबले में मिथिला क्रिकेट क्लब का सामना बेला क्रिकेट क्लब से होगा, जबकि दूसरे मैच में कैदराबाद क्रिकेट क्लब और दरभंगा क्रिकेट क्लब आमने-सामने होंगे.


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन