दरभंगा: विधायक ने सदन में उठाया किसानों और चीनी मिल कर्मचारियों के बकाये का मुद्दा

प्रश्न पूछते विधायक ईश्वर मंडल | Prabhat Khabar Network
दरभंगा के विधायक राजेश कुमार ने विधानसभा सत्र में बंद चीनी मिलों के किसानों और कर्मचारियों के लंबित बकाये का मुद्दा उठाया. उन्होंने सरकार से मिलों के पुनर्जीवन की प्रक्रिया में इन वर्गों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.
Darbhanga News: विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान ग्रामीण विधायक राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने राज्य के किसानों और बंद पड़ी चीनी मिलों के पूर्व कर्मचारियों के लंबित बकाये का मुद्दा सदन में उठाया. उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट कर कहा कि चीनी उद्योग के पुनर्जीवन की प्रक्रिया में किसानों और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए.
चीनी मिलों के पुनर्जीवन का किया स्वागत
विधायक ने कहा कि बिहार सरकार वर्ष 2025-30 के कार्यकाल में राज्य की बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः संचालित करने के लिए संकल्पित है. उन्होंने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि इस दिशा में उठाया जाने वाला हर कदम किसानों और पूर्व कर्मचारियों के हितों की रक्षा के साथ आगे बढ़ना चाहिए.
बकाये के समयबद्ध भुगतान की मांग
राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने सरकार से मांग की कि पुरानी अथवा नई चीनी मिलों का संचालन शुरू करने से पहले बंद पड़ी चीनी मिलों के पूर्व कर्मचारियों के वर्षों से लंबित वेतन, सेवा संबंधी देयकों तथा किसानों के गन्ना मूल्य के बकाये का पूर्ण और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए.
उन्होंने कहा कि किसानों और कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के साथ ही चीनी उद्योग के पुनर्जीवन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि सरकार की पहल का लाभ सभी संबंधित पक्षों तक पहुंच सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










