Darbhanga: 25 अक्तूबर तक सभी मतदाता पर्ची का कर लिया जाना है वितरण

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

प्रेक्षक रूही खान की अध्यक्षता में शुक्रवार को जाले विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी एवं बीडीओ की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

दरभंगा. प्रेक्षक रूही खान की अध्यक्षता में शुक्रवार को जाले विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी एवं बीडीओ की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी चुनाव से संबंधित तैयारियों पर विमर्श किया गया. प्रेक्षक ने कहा कि 25 अक्तूबर तक सभी मतदाता पर्चियों का वितरण पूर्ण करा लिया जाए. बीएलओ की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए. सहायक कर्मियों को कार्य का प्रशिक्षण दिया जाए. प्रत्येक मतदान केंद्र पर रसोइयों की व्यवस्था सुनिश्चित हो. मतदान केंद्रों के मुख्य द्वार पर केंद्र का नाम एवं संख्या का दीवाल लेखन जल्द से जल्द पूर्ण करा लेने को कहा.

सभी मतदान केंद्रों पर 04 नवंबर को विशेष सफाई अभियान

प्रेक्षक ने 04 नवंबर को विशेष सफाई अभियान चलाकर सभी मतदान केंद्रों की सफाई कराने का निर्देश दिया. सभी बीएलओ का मानदेय यथाशीघ्र वितरित करने को कहा. बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है. किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी को निर्वाची पदाधिकारी, जाले से तुरंत संपर्क करना है.

मतदान केंद्रों पर मोबाइल रखने के लिए अलग व्यवस्था

बैठक में बताया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर मोबाइल रखने के लिए अलग व्यवस्था की गई है. मतदान केंद्र के अंदर किसी भी स्थिति में मोबाइल फोन ले जाने की मनाही होगी. प्रेक्षक ने संबंधित राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंट को प्रशिक्षण देने को भी कहा. होम वोटिंग प्रक्रिया के तहत बूथ संख्या 12 से संबंधित मतदाताओं के घर जाकर मतदान की प्रक्रिया के बारे में प्रेक्षक ने जानकारी भी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन