दरभंगा: पिलर देने पहुंचे थे, देखते ही देखते शुरू हो गया विवाद, फायरिंग की जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
दरभंगा: जमीन विवाद में फायरिंग, दहशत में गांव, पुलिस जांच...

सांकेतिक तस्वीर

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान हवाई फायरिंग की सूचना से इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहादुरपुर थाना क्षेत्र की ओझौल पंचायत के आकोपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान हवाई फायरिंग की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Bahadurpur News: जमीन पर पिलर देने के दौरान हुआ विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार इमामबारी मुहल्ला निवासी नारायण साह अपनी जमीन पर पिलर दे रहे थे. इसी दौरान एकमी घाट निवासी सफदर ईमाम उर्फ साहब अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और कार्य का विरोध करने लगे. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया.

हवाई फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से हवा में फायरिंग की गई. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

पुलिस जांच में जुटी

थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि जमीन विवाद के दौरान हवाई फायरिंग की सूचना मिली है. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के लाल का ब्रिटेन में बजा डंका, कनिष्क नारायण बने यूके के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री


विज्ञापन
Purushottam Kumar Chou

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar Chou

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन