Darbhanga News: दरभंगा, जाले, केवटी व बिस्फी से एआइएमआइएम के उम्मीदवार होंगे मैदान में: ओवैसी

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 06 Oct 2025 10:21 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम विधानसभा चुनाव में मिथिला के जाले, बिस्फी, केवटी व दरभंगा से अपना उम्मीदवार उतारेंगे.

विज्ञापन

Darbhanga News: कमतौल. एआइएमआइएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मिथिलांचल न्याय यात्रा के दौरान सोमवार को जाले विधानसभा क्षेत्र के राढ़ी पूर्वी पंचायत के कुम्हरौली खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम विधानसभा चुनाव में मिथिला के जाले, बिस्फी, केवटी व दरभंगा से अपना उम्मीदवार उतारेंगे. आप सबको एकजुट होकर उन्हें जिताना होगा. उन्होंने कहा कि हर समाज का अपना नेता है. अगर किसी का नेता नहीं है तो बिहार में 19 फीसदी मुसलमान का नहीं है. वे अपने नेता को बनाने के लिए एक हो जाते हैं, लेकिन हम एक नहीं हो पाते. हमें भी उनकी तरह एकजुट होकर अपना नेता बनाना होगा, जो हमारे हक की बात करे. उन्होंने केंद्र की मोदी व राज्य की नीतीश सरकार सहित कांग्रेस के राहुल और राजद के तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा. कहा कि अबतक 18 लोकसभा चुनाव हो गए. सबने हमसे केवल वोट लिया, लेकिन किसी ने भी हमारे लिए कुछ नहीं किया. बिहार में हमारी 19 फीसदी आबादी है, बावजूद हमारे साथ इंसाफ नहीं किया जाता. आबादी के हिसाब से आज पार्लियामेंट में 50 से 55 सांसद हमारे होने चाहिए. ऐसा होता तो नरेंद्र मोदी काला कानून बनाकर हमारी संपत्ति हमसे छीन नहीं सकता था. उन्होंने एनडीए नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि हम मस्जिद नहीं छोड़ने वाले हैं. नीतीश, मोदी, चिराग और कुशवाहा ने मिलकर एक गंदा और काला कानून बनाया है. इसका इस्तेमाल कर वे हमसे हमारी मस्जिदें और खानकाह तक छीन लेना चाहते हैं. उन्होंने महिला रोजगार योजना पर तंज कसते हुए कहा कि अब यह हाल हो चुका है कि महिलाओं के खाते में दस-दस हजार रुपये डाले जा रहे हैं. यदि महिलाओं से इतनी ही मोहब्बत थी तो अस्पताल बनवा देते, चिकित्सक व दवा की व्यवस्था करा देते. यही ड्रामा महाराष्ट्र में भी हुआ था, लेकिन यह सब चलने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सोचा था कि अगर चार को तोड़ दिया जाय तो ये लोग कमजोर हो जायेंगे. उन्हें बताना चाहता हूं कि चार का जवाब 24 से दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन