Darbhanga : छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga : छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में छह वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले में गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

बहादुरपुर. थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में छह वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले में गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अपर थानाध्यक्ष प्रतिमा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बापूनगर कॉलोनी निवासी विशाल कुमार है. मालूम हो कि मोहल्ला स्थित चाय की दुकान पर काम से बच्ची गयी थी. दुकानदार ने बच्ची को बहला-फुसलाकर दुकान के पीछे ले गया, जिसे आसपास के लोगों ने देख लिया. इसी बीच बच्ची भागकर अपने घर चली गयी. परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसे लेकर परिजनों ने थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि बच्ची को दुकानदार द्वारा दुकान के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. किसी तरह बच्ची वहां से भागकर अपने घर पहुंची व घटना की जानकारी दी. वहीं इस बात की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने दुकानदार को दबोच लिया. पुलिस को सूचना दी गयी. हालांकि आरोपित दुकानदार चकमा देकर फरार हो गया. इसमें चाय दुकानदार के एक कर्मी को भी नामजद आरोपित बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन